एक बार स्वामी
विवेकानंद जी मेरठ आऐ | उनको पढ़ने का बहुत शौक था | इसीलिए वे अपने सिस्य अखडानंद
द्वारा पुस्तकालय में से पुस्तक पढ़ने के लिए मंगवाते थे |केवल एक ही दिन में
पुस्तक पढ़कर दुसरे दिन वापस करने के कारण ग्रंथपाल क्रोधित हो गया | उसने अखडानंद
से कहा रोज –रोज पुस्तके बदलने में मुझे तकलीफ होती है | आप ये पुस्तक पढ़ते है कि
पने ही बदलते है |यह बात अखडानंद ने स्वामी जी को बतायी | तो वे स्वयं पुस्तकालय
में गये और ग्रन्थपाल से कहा |
यह सब पुस्तके मैंने
मगवायी थी | सब पुस्तके मैंने पढ़ी है | आप मुझसे इन पुस्तक में से कोई भी प्रश्न
पूछ सकते है | ग्रन्थपाल को शंका थी कि पुस्तके पड़ने के लिए समझने के लिए तो समय
चाहिये | इसलिए शंका के समाधान के लिए स्वामी जी से बहुत सारे प्रश्न पूछे |
स्वामी जी ने प्रत्येक का जवाब तो ठीक दिया ही पर ये पुस्तक के कोन से पृष्ट पर है
वह भी बता दिया | तब स्वामी जी की मेधावी स्मरण शक्ति देखकर आश्चर्य चकित हो गय और
स्वामी जी की स्मरण शक्ति का रहस्य पूछा स्वामी जी ने कहा:- पढने के लिए जरुरी है
एकाग्रता के लिए जरुरी है ध्यान इन्दिरियो का सयम |

0 comments:
Post a Comment